24 Apr 2024, 15:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्रोएशिया-इजरायल के बीच लड़ाकू विमान समझौता लटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 11:32AM | Updated Date: Jan 11 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगरेब। क्रोएशिया ने कहा है कि अमेरिका से अनुमोदन न मिल पाने के कारण  इजरालय-क्रोएशिया का लड़ाकू विमान का समझौता लटक गया है। अमेरिकी अनुमति न मिलने के कारण इजरायल क्रोएशिया को लड़ाकू विमान एफ-16 नहीं बेच रहा है। 
 
क्रोएशिया के रक्षा मंत्री दमिर क्रस्टेसेविक क्रस्टेसेविक ने गुरुवार को इराक के रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘इजरायल ने क्रोएशिया के रक्षा मंत्रालय को सूचना दी है कि लड़ाकू विमान बेचने के लिए अमेरिका का अनुमोदन न मिल पाया है। मंत्रालय अब सरकार को नये कदम का प्रस्ताव देगा। समझौते के अनुसार विमान खरीद न हो पाने के लिए क्रोएशिया जिम्मेदार नहीं है।’’ 
 
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक ने कहा, ‘‘समझौता के अनुसार खरीद न हो पाने के लिए क्रोएशिया जिम्मेदार नहीं है। इजरालय विमानों के तीसरी पार्टी को देने के लिए अनुमति प्राप्त नहीं कर सका है।’’ क्रोएशिया ने अपनी सेना को आधुनिक करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष मार्च में इजरायल से इस्तेमाल किये हुए एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया था। 
 
समझौते के अनुसार लगभग 3.1 अरब कुना (47.9 करोड़ अमेरिकी डालर) की राशि के बदले 25-30 वर्ष पुराने 12 आधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता हुआ था। अमेरिका ने दिसंबर में जोर देकर कहा था कि इजरायल लड़ाकू विमानों को किसी भी तीसरे देश को बेचने से पहले इजरायली वायु सेना द्वारा लड़ाकू विमानों में किये गये सभी तरह के अपग्रेड को हटाएगी।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »