29 Mar 2024, 17:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ा, सैकड़ों पक्षियों को मारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 8:49PM | Updated Date: Jan 7 2019 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हो ची मिन सिटी। वियतनाम के दक्षिणी लांग एन प्रांत में एच5एन1 वायरस बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रांतीय कृषि विभाग एवं ग्रामीण विकास ने सोमवार को यह जानकारी दी। केन डूओक जिले में हाल ही में एक परिवार ने एच5एन1 वायरस से संक्रमित सैंकड़ों मुर्गियों और बतखों को मार दिया और लॉन्ग सोन क्यून में अन्य परिवार ने 3600 बतखों को मार दिया।

इस बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों और उसके आसपास के इलाकों से मुर्गियों को ले जाने वाले परिवहन व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है और मुर्गियों एवं बतखों के झुंड में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार वियतनाम में वर्ष 2014 से एच5एन1 से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का नया मामला सामने नहीं आया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »