29 Mar 2024, 15:01:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश : शेख हसीना कैबिनेट में 31 नए चेहरे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 6:21PM | Updated Date: Jan 6 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने 47 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है। कैबिनेट सचिव मोहम्मद शफीउल आलम ने रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में मंत्रिमंडल सदस्यों  के नामों की घोषणा की। मंत्रिमंडल में 25 कैबिनेट , 19 राज्यस्तर और तीन उप मंत्री शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने नए मंत्रिमंडल में 31 नए चेहरों को मौका दिया है।
 
आलम ने बताया कि प्रधानमंत्री समेत नये मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार को  दोपहर बाद 15.30 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आम चुनाव में हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग नीत गठबंधन  के 288 नवनिर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को विपक्षी के बहिष्कार के बावजूद  शपथग्रहण किया था। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की अगुवाई वाले बांग्‍लादेश  नेशनल पार्टी नीत गठबंधन के विजयी सात नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथग्रहण  समारोह में शामिल नहीं हुए। अवामी लीग ने देश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »