29 Mar 2024, 20:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बलूचिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 6:09PM | Updated Date: Jan 2 2019 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के दुक्की जिले में बुधवार सुबह एक कोयला खदान में विस्फोट से चार खनिकों की मौत हो गई। दुक्की जिले के पुलिस अधिकारी सरदार हाशिम खान ने बताया कि चमालांग इलाके में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट होने से चार खनिकों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक खनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने विस्फोट में लोगों की मौत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »