29 Mar 2024, 17:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल : गहरी खाई में गिरा वाहन - 17 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 2:04PM | Updated Date: Jan 2 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल में धादिंग जिले के जालजले में बुधवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 17 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक घायलों में 12 की हालत गंभीर बनी हुयी है। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वाहन धादिंगबेसी से खानियाबस ग्रामीण नगर निगम जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। 
 
मुख्य जिलाधिकारी भागीरथ अधिकारी ने कहा कि नेपाली सेना के नाइट विजन हेलीकॉप्टर से पीड़ितों का बचाव कर उन्हें काठमांडू स्थित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। नेपाल के ग्रामीण इलाकों में वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्रियों को लादना आम चलन है जिसके कारण आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »