20 Apr 2024, 03:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 11:31AM | Updated Date: Jan 2 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 4.86 रुपए और 4.26 रुपए प्रति लीटर की कमी की गयी। पाकिस्तान में प्रत्येक माह की पहली तारीख से ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जनवरी माह के लिए पेट्रोल का दाम 4.86 रुपए घटाकर 90.97 रुपए प्रति लीटर किया गया है। डीजल की कीमत  में 4.26 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गयी और अब इसका भाव 106.68 रुपए प्रति लीटर रह गया। हल्के डीजल के दाम 2.16 रुपए प्रति लीटर घटाकर 75.28 रुपए और केरोसिन का 52 पैसे कम कर 82.98 रुपए किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »