29 Mar 2024, 12:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोक्यो में कार ने राहगीरों को रौंदा - नौ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2019 4:24PM | Updated Date: Jan 1 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के शिबुया वार्ड के एक प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल के पास मंगलवार को एक व्यक्ति ने कार से राहगीरों को रौंद दिया जिसमें नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने हमलावर कार चालक को गिरफ्तार कर इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। पुलिस ने हमलावर कार के चालक काजुहिरो कुसाकाबे (21) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। काजुहिरो ने कार भाड़े पर ली थी जिस पर ओसाका की लाइसेंस प्लेट लगी हुई थी। 
 
इस हादसे में कार की चपेट में आकर एक किशोर समेत आठ लोग घायल हो गये। किशोर की हालत गंभीर है। काजुहिरो ने कार से बाहर आते समय मारपीट की जिसमें एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हो गया। काजुहिरो घटनास्थल से भागने में सफल हो गया था लेकिन पुलिस ने आधे घंटे बाद उसे पास के पार्क से गिरफ्तार कर लिया। 
 
इस बीच, नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शिबुया के प्रसिद्ध चौराहे पर लगभग 120,000 लोगों का हुजूम जुटा हुआ था, लेकिन पुलिस और दंगा पुलिस ने तमाम गतिविधियों पर नियंत्रण बनाये रखा। सुबह तक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं थी तथा अधिकांश लोग नये साल की खुशियां मनाने के बाद अपने घरों को लौट चुके थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »