18 Apr 2024, 17:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो मे घात लगाकर हमला - 10 पुलिस अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 5:25PM | Updated Date: Dec 28 2018 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वागाडुगू। बुर्किना फासो के उत्तरपश्चिम क्षेत्र में घात लगाकर किए गए हमले में दस पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पश्चिम अफ्रीकी देश के सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दस अधिकारियों ने अपनी जान गंवा दी और तीन घायल हो गए। बयान में कहा गया है कि तोएनी क्षेत्र के पुलिस के एक काफिले और वागाडुगू इलाके के अतिरिक्त बलों पर घात लगाकर हमला किया गया। 
 
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अधिकारियों पर तब हमला किया गया जब वे माली के साथ लगती सीमा के समीप लोरोनी गांव जा रहे थे। गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक स्कूल पर हमला कर दिया था और उनकी पाठ्य पुस्तकों को जला दिया था। सूत्र ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें देडुगू के एक अस्पताल ले जाया गया। बुर्किना फासो में पिछले तीन वर्षों से घातक हमले तेजी से बढ़ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »