29 Mar 2024, 04:08:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान: रोटी के लिए खूनी संघर्ष, मारे गए 19 लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 3:49PM | Updated Date: Dec 28 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडान की सरकार ने घोषणा की है कि देश में एक सप्ताह तक चले प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत हुई है। सूडान के सूचना मंत्री और सरकार के प्रवक्ता बुशरा गुमा अरो ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रदर्शनों के दौरान होने वाली झड़पों में 19 लोगों की मौत हुई है इनमें से दो सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।’’ सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों की झड़पों में सुरक्षाबल के 187 और 219 आम नागरिक घायल हुए हैं। 
 
सूडान के मंत्री ने विदेशों पर आरोप लगाया कि दूसरे देश प्रदर्शनों में मारे गये लोगों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। गौरतलब है राजधानी खार्तूम समेत पूरे सूडान में देश की बदहाल आर्थिक स्थिति, आवश्यक वस्तुओं की मंहगाई को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन हो रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »