29 Mar 2024, 12:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस ने ली लीबिया के विदेश मंत्रालय के पास हुए हमले की जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2018 3:38PM | Updated Date: Dec 26 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में विदेश मंत्रालय के पास हुए प्राणघातक हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली है। सीएनएन न्यूज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि त्रिपोली में विदेश मंत्रालय भवन के पास मंगलवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसमें दो हमलावरों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस हमले में तीन लोग मारे गए थे तथा 21 अन्य घायल हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्पूतनिक को बताया कि इस हमले में सात लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार विदेश मंत्रालय के पास कार पार्किंग में पहले विस्फोट हुआ और इसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर विदेश मंत्रालय में घुसने की कोशिश की। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट में दो हमलावर मारे गये। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »