23 Apr 2024, 23:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में अपहृत बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच मरे, 22 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2018 7:00PM | Updated Date: Dec 25 2018 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुझोउ। पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को एक अपहृत बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना की जानकारी दी। दुर्घटना अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर शहर के लोंगियान में घटी। दुर्घटना में 22 लोग घायल हो गये हैं जिनमें से एक ही हालत गंभीर है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है और उन्हें संदेह है कि यह एक आपराधिक मामला है। पुलिस ने शिनलू जिले में घटनास्थल पर दोनों सड़कों को घेर लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने शिन्हुआ को बताया कि संदिग्ध ने बस का अपहरण कर लिया और बस 300 से 400 मीटर दूर तक चली और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और बचाव कार्य अभी चल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »