29 Mar 2024, 04:56:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया पर फिर मंडराया सुनामी का खतरा, अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 5:52PM | Updated Date: Dec 24 2018 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के अनाक क्रेकाटोआ ज्वालमुखी की सक्रियता को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ऐसी आशंका है कि सुनामी फिर से कहर बरपा सकती है। देश में शनिवार को आई सुनामी में 222 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 843 घायल हो गए थे।
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने जावा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की ओर से सुझाव हैं कि लोगों को समुद्र तट से दूरी बनाए रखनी चाहिए और वहां किसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, अनाक क्रेकाटोआ ज्वालामुखी के फिर से सक्रिय होने की वजह से फिर से सुनामी आने की संभावना है। तीन महीने पहले सितंबर में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप स्थित पालु और दोंगला शहर में भूकंप के बाद सुनामी आने से 832 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोग घायल भी हुए थे। कुल 6 लाख की आबादी वाले इन दोनों शहरों में आपदा के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »