19 Apr 2024, 03:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नवाज शरीफ के दो मामलों में सुनवाई आज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 11:27AM | Updated Date: Dec 24 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर चल रहे भ्रष्टाचार के दो मुकदमों में सोमवार को फैसला सुनाएगी। इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत के जज मुहम्मद अरशद मलिक ने पिछले हफ्ते इन मामलों की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट और अल-अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दोषी ठहराए जाने पर 68 वर्षीय शरीफ को 14 साल तक की जेल हो सकती है। लंदन में आलीशान फ्लैट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में इस साल जुलाई में शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मुहम्मद सफदर को क्रमश: 11, आठ और एक साल की सजा हो चुकी है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने सितंबर में तीनों को जमानत दे दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »