25 Apr 2024, 18:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंधार में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तालिबान के 10 आतंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 6:02PM | Updated Date: Dec 23 2018 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंधार/अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान तालिबान समर्थित 10 आतंकवादी मारे गए जबकि पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक सरकारी सेना की ओर से दो दिनों तक कंधार प्रांत के शाह वलीकोट जिले में एक अभियान चलाया गया जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए जबकि पांच अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। तालिबान और सुरक्षाबलों के बीच इस झड़प में दो महिलाओं समेत तीन नागरिक घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने तालिबान पर नागरिकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कंधार तालिबान का गढ़ रहा है, लेकिन स्थिति अब सुधर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »