28 Mar 2024, 14:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में कॉलेज बस खाई में गिरी, 23 की मौत, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 4:51PM | Updated Date: Dec 22 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के तुलसीपुर में अध्यापकों और छात्रों को वनस्पति उद्यान की यात्रा पर लेकर गयी एक बस के खाई में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गई। नेपाल की पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल से 19 पुरुषों और चार महिलाओं के शवों को बरामद कर लिया है। घायलों का बांके के कोहालपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है जबकि एक घायल को यहां से उपचार के लिए तुलसीपुर के राप्ति जोनल अस्पताल में भेज दिया गया है। शुक्रवार को बस रामरी के पास तुलसीपुर-सालयान रोड पर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »