28 Mar 2024, 21:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में आज आधी रात को चली जाएगी लाखों लोगों की नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 3:09PM | Updated Date: Dec 22 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस में संघीय खर्च बिल पारित हुए बिना सदन की कार्यवाही स्थगित होने से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप होने जा रहा है। कई संघीय एजेंसियां शनिवार आधीरात से कामकाज करना बंद कर देंगी क्योंकि अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए धन आवंटित करने सहमति नहीं बन पाई है। 
 
न्यूयॉर्क पोस्ट ने सदन में मैजोरिटी व्हिप स्टीव स्कालिस के हवाले से बताया, सदस्यों को सलाह दी गई है कि सदन स्थगित हो गया है और इस शाम को वोटिंग नहीं हो सकती। सदन में गुरुवार को उस वक्त यह चर्चा बाधित हो गई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह उस बिल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जिसमें अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए पांच अरब डॉलर की धनराशि आवंटित नहीं होगी। डेमोक्रेट्स की सीनेट एप्रोप्रिएशन कमेटी के अनुसार लगभग सवा 4 लाख सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के काम करने को मजबूर होंगे। वहीं 3.8 लाख लोग छुट्टी पर जा रहे हैं। क्रिसमस से पहले खराब हुए इन हालातों को लेकर लोगों में गुस्सा व रोष है।
 
शटडाऊन के तहत तहत सरकारी कर्मचारियों को जरूरी और कम-जरूरी समूहों में बांट दिया जाता है। पहली श्रेणी के कर्मचारी काम पर तो आते हैं लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिलता है, वहीं दूसरी श्रेणी के कर्मचारी घर बिठा दिए जाते हैं जब तक कि शटडाउन खत्म न हो जाए। जब कर्मचारियों को उनका वेतन मिलता है और काम शुरू हो जाता है।
 
अमेरिका के इतिहास में शटडाउन कई बार हो चुका है। साल 1981, 1984, 1990, 1995-96 और 2013 के दौरान अमेरिका के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं बचा था। अक्टूबर 2013 का शटडाउन करीब दो हफ्तों तक चला था। उस समय अमेरिका में ओबामा की सरकार थी और 8 लाख कर्मचारियों को इस दौरान घर बैठना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »