29 Mar 2024, 19:54:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप का प्रवासियों के शरण पर प्रतिबंध का आग्रह खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 1:11PM | Updated Date: Dec 22 2018 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध रूप से मेक्सिको से अमेरिका सीमा में दाखिल हुए प्रवासियों के यहां शरण लेने पर प्रतिबंध लगाने के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आग्रह को खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस आग्रह को 5-4 के अनुपात से खारिज किया गया। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अपने चार साथी जजों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को खारिज कर दिया।
 
ट्रंप ने नवंबर में मेक्सिको से देश में आ रहे प्रवासियों पर रोक लगाने का फैसला किया था। ट्रंप ने कहा था कि उनका यह फैसला मेक्सिको से अमेरिकी सीमा में घुस रहे मध्य अमेरिकी प्रवासियों के काफिलों को रोकने के लिए था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »