दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में भारतीय व्यक्ति अपने कमरे की छत से लटका पाया गया। मीडिया में आई खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गई। खबरों के मुताबिक मंगलवार की शाम में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को फोन से मिली। इसके बाद पुलिस शारजाह के अल रोला क्षेत्र स्थित घर में पहुंची जहां संबंधित व्यक्ति फांसी से लटका हुआ मिला। रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका।