18 Apr 2024, 12:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस छह देशों के 30 उपग्रहों को करेगा प्रक्षेपित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 12:59PM | Updated Date: Dec 19 2018 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों, जापान और दक्षिण अफ्रीका के करीब 30 उपग्रहों को मास्को के सुदूर पूर्व में स्थित वोस्तोची अंतरिक्ष केंद्र से 27 दिसंबर को प्रक्षेपित करेगा। इनमें रूस का भी दो उपग्रह शामिल है। रूसी अंतरिक्ष उद्योग के सूत्रों के मुताबिक फ्रेगेट बूस्टर के साथ सोयुज-2.1 ए कैरियर रॉकेट दो रूसी उपग्रहों कानोपस-ङ्क नं 5 और कानोपस-ङ्क नं.6 के साथ-साथ 26 छोटे विदेशी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करेगा।
 
सूत्रों के मुताबिक कानोपस-ङ्क उपग्रहों को 20 अमेरिकी, तीन जर्मन तथा जापान, स्पेन , दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों के सेटेलाइटों के साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। सूत्रो के मुताबिक वास्तोची अंतरिक्ष केंद्र से इन सेटेलाइटों को 27 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.07 बजे (भारतीय समयानुसार 2.07 बजे) प्रक्षेपित किया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »