29 Mar 2024, 16:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ये निशान आपको बनाते हैं भाग्यशाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 3:29PM | Updated Date: Apr 6 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अंगूठे से लेकर हाथ की कलाई मणिबंध, कान भी मनुष्य के भविष्य के बारे में कई प्रकार की जानकारी दे सकते हैं। जिस तरह हथेलियों में अलग-अलग प्रकार के निशान होते हैं उसी प्रकार पैर के निशान भी कई तरह से प्रभाव डालते हैं। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो आपके या आपके जीवनसाथी के पैरे के ये 5 निशान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप भाग्यशाली हैं।  अगर आपके पैरों में कमल का निशान है तो समझ लें कि आप राजनीति में करियर बनाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। यही नहीं ऐसा व्यक्ति समाज में भी बहुत ख्याति प्राप्त करता है और समाज में बहुत सम्मान प्राप्त करता है। जिस व्यक्ति की पैर की सबसे छोटी अंगुली के नीचे से कोई रेखा आती है तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बहुत नाम कमाता है। उसका भाग्य उसका साथ देता है और वह अपने भाग्य के कारण धनसंपत्ति अर्जित करता है। ऐसे व्यक्ति की किस्मत बहुत अच्छी होती है। हस्तरेखा एक्सपर्ट की मानें तो जिन लोगों की एड़ी या फिर अंगुलियों के बीच के भाग में किसी प्रकार के गोले का निशान हो तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपार धन संपत्ति का मालिक होता है। लेकिन अपार धन संपत्ति पाने के लिए उसे कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। परिश्रम करने पर भाग्य उसका साथ देता चला जाता है और वह कामयाबी हासिल करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »