19 Apr 2024, 07:00:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Vastu Tips

आर्थिक तंगी हो तो, अपने घर की गड़बड़ियां दूर करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:30PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु प्राचीन विज्ञान है, जो हमें जीवन में कई चीजों की उपयोगिता के बारे में बताता है। रोजमर्रा के जीवन में कई छोटी-छोटी बातें जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं, वे हम पर बड़ा असर डाल सकती हैं। अगर घर में वास्तु दोष है तो उसका निवारण हमें शीघ्र कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही बातों को जो हमारे जीवन में बदलाव ला सकती हैं।
 
घर में टूटी-फूटी वस्तुएं तो नहीं! अगर हैं तो इन्हें तुरंत घर से बाहर कर दें। टूटे-फूटे बर्तन घर में रहने से दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। टूटे-फूटे बर्तन वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। टूटा दर्पण घर में रखने से परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव हो सकता है। पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ न हो। यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी हटा देना चाहिए। घर के दरवाजे में टूट-फूट भी वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। इसे तुरंत ठीक कराना चाहिए। घर का फर्नीचर भी टूटा-फूटा न हो। 
 
कभी भी रसोईघर में दवाई न रखें। घर में हर साल श्री गणेश की पूजा अवश्य करानी चाहिए। घर से निकलते समय माता-पिता को प्रणाम अवश्य करें। घर का प्रवेश द्वार एकदम स्वच्छ होना चाहिए। यह जितना स्वच्छ होगा घर में लक्ष्मी आगमन की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। पूजाघर, रसोई या बेडरूम एक ही कमरे में नहीं होना चाहिए। घर में प्रवेश करते ही शौचालय नहीं होना चाहिए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »