20 Apr 2024, 08:54:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिट्टी के बर्तन से चमकता है भाग्य, ऐसे करें उपयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 11:28AM | Updated Date: Jun 10 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में रखे मिट्टी के बर्तन भी आपका भाग्य चमका सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों को बहुत पवित्र माना गया है। पहले मिट्टी  के बने बर्तनों में खाना खाया जाता था। वास्तु की मानें तो घर में रखें मिट्टी के बर्तन एक तरफ जहां आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं बल्कि इनके घर या आॅफिस में होने से गुडलक, धन-वैभव, सफलता सब कुछ हासिल किया जा सकता है। पूजा घर से लेकर विवाह के मौके पर पूजा के लिए इस्तेमाल किए जानें वाले सभी बर्तन मिट्टी के होते हैं। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर में उत्तर पूर्व दिशा में घड़े में पानी भरकर रखना चाहिए। 
 
कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाती है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो और भी फायदेमंद है। वास्तु के अनुसार अगर कोई तनाव या फिर किसी मानसिक समस्या का शिकार है तो उसे घड़े में रखा पानी पीना चाहिए। घर में पूजा के लिए भगवान की मूर्ति अगर मिट्टी के लाएंगो तो इससे आपके घर में हमेशा बरकत रहेगी। यही नहीं घर में मिट्टी के सजावटी बर्तन जैसे कटोरी, फ्लावर पॉट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। कहते हैं इससे घर में सौभाग्य तो आता है। 
 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »