25 Apr 2024, 02:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Vastu Tips

दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 11:43PM | Updated Date: Nov 19 2016 11:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर किसी शख्स में दोनों प्रकार की ऊर्जा नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा होती है। वास्तु में कहा गया है कि दूसरों की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार उनकी नकारात्मक-सकारात्मक चीजें उनकी उन चीजों के जरिए किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए वास्तु के अनुसार दूसरों के इन चीजों को इस्तेमाल करने से पहले बचना चाहिए। 

आइए जानें इनके बारें में: 
- गिफ्ट या लकी चीज: अगर आपको किसी ने कोई गिफ्ट दिया है तो उसे भी किसी को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी कोई चीज बेहद लक्की है तो उसे तो बिल्कुल भी किसी को न दें। वास्तु के अनुसार इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा उसके पास चली जाता है और आपका जीवन कई तरह से प्रभावित होता है।
- घड़ी: वास्तु के अनुसार कभी भी दूसरे की घड़ी को अपनी कलाई पर नहीं बांधना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कलाई में घड़ी बांधने से आप जीवन में ऊचाइंयों पर नहीं पहुंच सकते। यही नहीं आपके द्वारा की गई मेहनत भी बेकार जाती है।
- किसी के कपड़े न पहनें: वास्तु के मुताबिक दूसरों के कपड़ें पहनने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपमें आने लगती है। इसलिए हमेशा दूसरों के कपड़े पहनने से बचना चाहिेए।
- उधार पैसा: कभी भी दूसरों से पैसा उधार न लें। वास्तु में कहा जाता है कि कभी भी किसी के पैसे का गलत तरीके से नहीं हड़पना चाहिए। अगर पैसों की काफी जरूरत हो तो पैसे उधार लें तो जल्दी ही वापस भी लौटा देने चाहिए।
- पेन (कलम): कभी भी किसी का पेन लें तो उसे जरूर लौटा दें। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि किसी के पेन से काम करके उसे तुरंत लौटा देना चाहिए। ऐसा न करने पर पैसों का नुकसान होता है।
- बिस्तर: कभी भी दूसरों का बिस्तर यानी बेडरुम का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिे। कहा जाता है कि इससे वास्तुदोष बढ़ता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- शंख: कभी भी आपना शंख दूसरों को न दें। शंख मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार शंख को किसी को देने का मतलब है अपनी लक्ष्मी किसी को देना।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »