19 Apr 2024, 15:11:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में लगाएं ये मूर्तियां, बरसेंगी खुशियां और धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2016 12:54PM | Updated Date: Jul 1 2016 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फेंगशुई के अनुसार घर में पॉजिटिव ची ऊर्जा की बढ़ौतरी के लिए कुछ जानवरों की मैटेलिक प्रतिमाएं घर में सजानी चाहिए जैसे फू-डॉग, ड्रैगन, गोल्डफिश, तीन पैरों वाला मेढक, चमगादड़, सारस, कछुआ हाथी आदि। इससे छप्पर फाड़ कर बरसती हैं खुशियां और धन। आईए जानें, उन्हें
 
कैसे स्थापित किया जाता है 
ड्रैगन को घर अथवा ऑफिस के अंदर सजाना चाहिए।
 
फु-डॉग को दरवाजे पर बाहर की तरफ प्रहरी के रूप में लगाएं।
 
गोल्डफिश मछली को सुनहरी रंग वाली मछली के नाम से भी जाना जाता हैं। घर में इस मछली को रखने से सकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है और इस मछली के साथ एक ब्लैक रंग की मछली जरुर रखनी चाहिए जो हमारे जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करती हैं।
 
ब्रॉन्ज के बने तीन पैरों वाले मेढक को मुख्यद्वार के पास रखें। आमदनी में बढ़ौतरी होगी।  बेडरूम या किचन में न रखें। कार्यस्थल पर इसे अपनी डेस्क के बगल में रखने से धन के स्त्रोतों में वृद्धि होती है।
 
फेंगशुई के विद्वान मानते हैं कि घर के बाहर चार जानवर काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ एवं हरा ड्रैगन अवश्य रखने चाहिए। यह घर की सुरक्षा करते हैं। इसके अतिरिक्त हाथी, कछुआ, चमगादड़, हाथी की पीठ पर कछुआ और सारस को रखने से स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »