24 Apr 2024, 06:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ऐसा होगा किचन तो मिलेगी समृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2016 12:18PM | Updated Date: May 19 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। रसोई घर यानी किचन हमारे घर का सबसे महत्वपुर्ण कमरा होता है। आप अपने किचन में सिर्फ सामानों की जगह बदलकर अपने जीवन में सुख व समृद्धि ला सकते हैं।
 
रसोई घर को आठ दिशाओं और उपादिशाओं में विभाजित करें।
 
उत्तर पूर्व व उत्तर दिशा के अतिरिक्त किसी अन्य कोण या दिशा में चूल्हा रखने से कोई हानि नहीं होती।
 
रसोई घर में भारी बर्तन आदि दक्षिणी दीवार की ओर रखें।
 
रसोई घर में पीने का पानी उत्तर-पूर्वी कोने या उत्तर दिशा में रखें।
 
खाना बनाते समय गृहिणी या खाना बनाने वाले का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। यह घर के लोगों के स्वास्थय के लिए आवश्यक हैं।
 
खाली या अतिरिक्त गैस सिलेन्डर को रसोईघर के नैऋत्य कोण में रखें।
 
माइक्रोवेव, ओवन, मिक्सर ग्राइंडर आदि दक्षिणी दिशा के निकट रखें।
 
रसोई घर में रेफ्रिजरेटर भी रखा जाना है तो इसके लिए दक्षिण, पश्चिम या उत्तर दिशा सही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »