23 Apr 2024, 12:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

वास्तु शास्त्र में हर परेशानी का उपाय है। जिन छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, वे भी वास्तु को अपनाकर शिक्षा में अपनी एकाग्रता बढ़ा सकते है। ईशान कोण में सरस्वती की फोटो लगाएं। ईशान कोण (उत्तर -पूर्व) का तत्व जल है इसलिए जल तत्व से संबंधित फोटो लगाने से ज्ञान की वृद्धि होती है। ज्ञान के तत्व को बढ़ाने के लिए बगीचे के ईशान कोण में फव्वारे लगाएं। ज्ञान के तत्व को बढ़ाने के लिए बैठक कक्ष के ईशान कोण में मछली घर लगाएं। ईशानकोण ज्ञान, विवेक, पढ़ाई का कोना है। अत: बच्चों का स्टडी रूम इसी तरफ बनाएं। ईशान कोण में स्टडी टेबल को पूर्व मुखी रखें। पढ़ते समय मुंह पूर्व की ओर होना चाहिए। कम्प्यूटर को आग्नेय दिशा में रखें।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »