20 Apr 2024, 03:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

घर की सजावट और इंटीरियर में दीवारों के रंग और पर्दों की अहम भूमिका है। अलग-अलग रंग के पर्दे घर को खूबसूरत तो बनाते ही हैं, पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। उसी तरह घर के हर कमरे का उद्देश्य अलग-अलग होता है इसलिए घर के सभी कमरों में एक ही रंग की पुताई नहीं कराना चाहिए। जानें, किस दिशा में लगाना चाहिए किस रंग के पर्दे और किस कमरे के लिए उपयुक्त है कौन-सा रंग-

-सबसे पहले तो पर्दे हमेशा दो परतों वाले लगाना चाहिए। पूर्व दिशा का कमरा हो तो हरे रंग के पर्दे बेहतर रहते हैं।

-यदि पर्दे पश्चिम दिशा में लगाने हों तो सफेद रंग के पर्दे लगाना ठीक रहता है।

-उत्तर दिशा के कमरे में नीले रंग के पर्दे लगाना चाहिए।

-दक्षिण दिशा के कोने का कमरा हो तो लाल रंग के पर्दे उपयुक्त रहते हैं।

-ड्राइंग रूम में क्रीम, सफेद या भूरा रंग प्रयोग किया जा सकता है।

-रसोई घर के लिए लाल और नारंगी शुभ रंग माना जाता है।

-शौचालय और स्नानगृह के लिए सफेद या हलका नीला रंग अनुकूल है।

-कमरों में रंगों की बात करें तो बेडरूम में मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता बनी रहे, इसके लिए गुलाबी, आसमानी या हलका हरा रंग पुतवा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »