19 Apr 2024, 13:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वास्‍तु शास्‍त्र के हिसाब से यहां लगाए कांच घर में होगी बरकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 2:06AM | Updated Date: Sep 6 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु शास्त्र में दर्पण यानी आईना को उत्प्रेरक बताया गया है जिसके द्वारा भवन में तरंगित ऊर्जा की सृष्‍टि सुखद अहसास कराती है। सभी लोग अपनी-अपनी पसंद और अपने भवन के अनुसार आईना लगाते हैं। 
 
ऐसे बढ़ेगा आपका धन- जानकारों की मानें तो जिस पर्स,तिजोरी में आप रोजाना की आमदनी रखते हैं,उसमें एक मिरर लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपके रुपए और धन में लगातार बढ़ोत्तरी होगी और आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं आएगी।
 
ये होगा फैसला लेने में मददगार- आपको अपने टेबल या ऊपर की छत से एक डायमंड का क्रिस्टल लटकाकर रखना चाहिए। ऐसा करने पर आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं दिखेगा। इसके अलावा यह फैसले लेने में भी आपकी मदद करेगा।
 
लगाएं ऐसे चित्र- आप अपने बैठने की जगह के पीछे पहाड़ या दौड़ते घोड़े का फोटो या पेंटिंग लगाएं। इससे आपका काम हमेशा चलता रहेगा यानि कि आपके मार्ग में कोई अवरोध नहीं आएगा। जानकारों का कहना है कि ऐसे ही प्रेरक चित्रों का इस्तेमाल करना चाहिए।
 
ऐसा न करें- घर में गर्म और ठंडे स्वभाव की चीजों को एक दूसरे के ऊपर न रखें। जैसे फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव ओवन और टोस्टर नहीं रखना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »