चाहे घर में कितने ही स्मार्टफोन और डिजिटल गैजेट क्यों न आ जाएं दीवार घड़ी का एक अपना अलग ही महत्व है। ये हमारी आदत ही बन चुकी है कि हम घर में होने पर हाथ में फोन होते भी दीवार पर लगी घड़ी से ही टाइम देखते हैं। सुबह ये ही घड़ी आपको समय से ऑफिस, स्कूल पहुंचने में मदद करती है इसी की सुईयों के इर्द-गिर्द हम अपनी दिनचर्या तय करते हैं।
इतना काम का होने के बावजूद भी हम अक्सर इसको लेकर वास्तु की कुछ गलतियां कर बैठते हैं जो बाद में हमारे घर में बहुत सी परेशानियों को बुलावा देती हैं। तो आइए जानते हैं कि आपका हर समय मार्गदर्शन करने वाली घड़ी को किस तरह से लगाएं कि वो आपके घर में खुशियां लाए-
1. घर में गलती से भी दीवार पर बंद पड़ी या फिर टूटी हुई घड़ी न लगाए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। ऐसा कर आप घर में दुर्भाग्य को न्यौता देते हैं।
2. वास्तु में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। इस दिशा को ठहराव का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपका अच्छा समय ठहर जाता है, इससे आपको सफलता भी नहीं मिल पाती है।
3. घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की दक्षिण दिशा को घर के मुखिया की दिशा माना गया है।
4. दीवार घड़ी को घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बना रहता है। वहीं पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को जीवन में नए अवसरों की प्राप्ति होती है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में पैसों का नुकसान रोकती है।
5. घड़ी को घर के मेन गेट पर नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर के अंदर बाहर की नकारात्मकता आने लगती है व उससे घर में तनाव का माहौल बढ़ने लगता है।
6. वास्तुशास्त्र में समय से पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना गया है।
7. हाथ में पहने वाली घड़ी भी बंद घर में नहीं रखनी चाहिए। उन्हें ठीक करा कर इस्तेमाल में लाना चाहिए, इसके पीछे ऐसा माना जाता है कि इस्तेमाल में ना आने वाला सामान भी नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।
8. घड़ी को लगातार साफ करते रहना चाहिए उस पर धूल जमा ना होने दें।
9. घड़ी से होने वाले आवाज पर भी हमे ध्यान देना चाहिए, ऐसी घड़ी का ही इस्तेमाल करें जिसकी आवाज मधुर हो। तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।
10. घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए, उसकी आवाज से हमारी नींद पर तो बुरा असर पड़ता है ही साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगों से हमारे दिल व दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है।
11. इसके अलावा आप पेंडुलम वाली घड़ी को भी अपने घर में लगा सकते हैं ऐसा माना जाता है कि पेंडुलम वाली घड़ी इंसान के बुरे समय को दूर करती है।
12. घड़ी के आकार से भी उसके शुभ फल देने पर असर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक गोल, चौकोर, अंडाकार, आठ व छः भुजाओं वाली घड़ी घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
13. कभी भी अपने किसी चाहनेवाले को भूलकर भी घड़ी उपहार में ना दें।