20 Apr 2024, 07:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

नोएडा: प्ले स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 11:16AM | Updated Date: Dec 18 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-49 में स्थित एक प्ले स्कूल की दीवार गिर जाने से दो स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों का इलाज नजदीक के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर निर्माण चल रहा था। पीछे मिट्टी भराई हो रही थी। मिट्टी का दबाव पड़ने पर दीवार गिर गई और ये बड़ा हादसा हो गया।
 
यहां पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता से मिली जानकारी के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो बच्चों की परीक्षा शुरू हुई थी। यह स्कूल किराए की बिल्डिंग में चल रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस सहित डीएम बीएन सिंह, एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी सुधा सिंह, एसीडीएम निरंजन कुमार, प्राधिकरण और प्रशासन के तमाम अधिकारी पहुंच गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »