18 Apr 2024, 21:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या में ढहा दिए जाएंगे पुराने मंदिर और भवन, नोटिस जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:13AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। अयोध्या में पुराने और जर्जर हो चुके मंदिर बिल्डिंग्स को ढहा दिया जाएगा। इसके लिए अयोध्या नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर निगम के मुताबिक सुरक्षा के हिसाब से ये बेहद पुराने घर और मंदिर लोगों के खतरे की घंटी बन चुके हैं। इसके लिए लगभग 176 पुराने भवन औऱ मंदिरों के मालिकों और संरक्षकों को नोटिस भेजा गया है। अयोध्या म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर आरएस गुप्ता ने कहा कि चाहे वह मंदिर हो या घर हो, लोगों के पास उनका खुद का विकल्प होगा कि वे इसे तोड़ना चाहते हैं या इसे रिनोवेट करना चाहते हैं।
 
कमिश्नर ने ये भी कहा कि अगर भवन के मालिक या मंदर के संरक्षक इसे नष्ट करना चाहते हैं, ढहाना चाहते हैं तो वे नगर निगम से भी मदद मांग सकते हैं। 176 में से 59 लोगों ने अपने घरों को रिनोवेट किया है जिनमें से 6 लोगों ने अपनी बिल्डिंग को नष्ट करवा दिया है। अगर वे इसे रिनोवेट करवाना चाहते हैं तो इसकी भी पूरी जानकारी हमें दें। नगर निगम की तरफ से उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है। कहा गया है कि इस तय समय के भीतर उन्हें बता दिया जाए कि उन्हें क्या करना है वरना ये जर्जर भवन और मंदिर ढहा दिए जायेंगे।
 
जानकारी के मुताबिक अयोध्या में 200 के करीब ऐसे छोटे- बड़े मंदिर हैं जो सुरक्षा के लिहाज से काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं वहीं 173 करीब पुराने भवन हैं। नगर निगम के मुताबिक 6 बेहद जर्जर आवासीय अवस्था में पहुंच चुके हैं, उन्हें गिरा दिया गया है, बाकी के लिए नोटिस जारी किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »