29 Mar 2024, 04:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छोटे ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 6:23PM | Updated Date: Dec 14 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र एक युवक ने अपने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां शुक्रवार को यहां बताया कि नेहरू नगर में 37 वर्षीय विक्की गुप्ता की उसके छोटे भाई पंकज गुप्ता ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारा शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों भाई अविवाहित थे। घटना के वक्त उनके पिता पन्ना लाल गुप्ता रिश्तेदारी में गए हुए थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चलेगा कि विक्की की मृत्यु किस वक्त और कैसे हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »