20 Apr 2024, 06:05:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच राज्यों के चुनाव में होगा भाजपा का सफाया : सिराज मेंहदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 8:02PM | Updated Date: Dec 8 2018 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी ने दावा किया कि पांच राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मेंहदी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देते हैं मगर कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र की सेहत के लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है। अगर विपक्ष मजबूत नहीं होगा तो राजतंत्र हो जाएगा जिसे खत्म करने के लिए देश के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। जिस दिन कांग्रेस मुक्त भारत हो जाएगा, उस दिन देश फिर से गुलाम और राजतंत्र की आगोश में आ जाएगा।

उन्होने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद पांचों राज्यों की जनता बधाई की पात्र होगी जिन्होने देश में राजतंत्र स्थापित नहीं होने दिया और भाजपा को यह बता दिया कि इस देश में लोकतंत्र सदैव जिंदा रहेगा। देश में सबसे बड़ा नुकसान जीएसटी ,नोटबंदी और काले धन से हुआ है। मोदी ने देश के करोड़ों नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था पर आज नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में जनता अब इसका बदला 2019 के चुनाव में अवश्य लेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »