29 Mar 2024, 18:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरादाबाद में सडक हादसे में तीन युवकों की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:27PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर तीन युवको की मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विशाल यादव ने यहां बताया कि बुद्धनगर ठाकुद्वारा निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल से खरीददारी के लिये रामपुर के टांडा गए थे। मंगलवार रात घर लौटते समय भगतपुर क्षेत्र के ठिरियादान के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपक (25), प्रशांत (24) तथा बंटी सिंह (23) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने वहां से गुजर रहे छह वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शान्त कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »