20 Apr 2024, 22:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी ने 76 बीमार लोगों को प्रदान की आर्थिक सहायता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 9:58PM | Updated Date: Nov 19 2018 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 76 व्यक्तियों को 01 करोड़ 13 लाख 41 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थियों में  गाजीपुर जिले के  शैलेश कनौजिया, संतकबीरनगर के  मो0 सगीर अहमद तथा कानपुर नगर की श्रीमती रामकली आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »