29 Mar 2024, 20:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में मुर्गा पकड़ने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 5:50PM | Updated Date: Nov 13 2018 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में  मुर्गा पकड़ने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार देर शाम सिघावल गांव निवासी राम अचल और सुरेन्द्र गांव के ही छोटेलाल का मुर्गा पकड़ रहे थे । मुर्गा पकड़ने पर पड़ोसी मखन्चू ने मना किया जिससे नाराज होकर दोनों लोगों ने मखन्चू के साथ मारपीट की । गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सिलसिले में लालचंद की तहरीर  के आधार पर राम अचल बरनवाल औा उसके साथी पर दलित एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »