28 Mar 2024, 23:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो नवम्बर को रायबरेली का दौरा करेंगी सोनिया गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:59PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रायबरेली। प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगने के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी दो नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि गांधी दो नवम्बर की सुबह यहां पहुचेंगी और जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक भाग लेंगी।

श्रीमती गांधी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आंकलन करने के लिये पार्टी नेताओ तथा कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगी। क्षेत्र में अटकलें है कि इस बार श्रीमती गांधी चुनाव न लड़कर अपनी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। इस बीच रायबरेली में, प्रियंका गांधी वाड्रा के लापता होने संबंधी पोस्टर चर्चा का विषय बने हुये है। इस क्षेत्र से श्रीमती वाड्रा को सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »