20 Apr 2024, 18:42:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदा में नहर में मिला युवक का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 5:51PM | Updated Date: Oct 19 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांदा। उत्तर प्रदेश में  बांदा के बिसंडा क्षेत्र में हत्या के बाद फेंका गया एक अज्ञात युवक का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कल देर शाम चरवाहो की सूचना पर बाघा और पारा गांव बीच गम्भीर चोंटों से युक्त नहर में उतराता लगभग 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया।शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि मृतक के सीने में धारदार हथियारों से हमले के निशान पाए जाने से हत्या की पुष्टि हो रही है। पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी । पुलिस ने बताया कि शिनाख्त कराने के साथ ही मामले का पर्दाफाश करने के सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »