29 Mar 2024, 15:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जया प्रदा ‘मी टू’ कर दें तो आजम भी जा सकते हैं जेल : अमर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 10:15AM | Updated Date: Oct 18 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मी टू’ अभियान को लेकर सांसद अमर सिंह ने कहा है कि नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को मोदी सरकार में सजा मिलकर रहेगी, चाहे मंत्री हो या संतरी। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या फिल्मजगत अथवा कोई दूसरी फील्ड इससे अछूती नहीं है। राजनीति की बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि इसमें तमाम लोग ऐसे हैं कि दीन-दुनिया की बात करेंगे, लेकिन अंदर से क्या है? कहा नहीं जा सकता।
 
उन्होंने कहा फिल्म जगत से सियासत में कदम रखने वाली जया प्रदा का भी ऐसे लोगों से सामना हुआ है। अगर वह भी मी टू व्यक्त कर दें तो आजम खान जैसे लोग जेल जा सकते हैं। अमर सिंह ने खुद को भी मी टू से खतरा बताया है।  अमर सिंह ने मी टू को लेकर ऋषियों और देवताओं से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इंद्र जब विश्वामित्र के तप से परेशान हो गए तो उन्होंने मेनका को भेजा था। अगर पुराण में लिखा सत्य मानें तो विश्वमित्र का मी टू हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »