29 Mar 2024, 06:08:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरादाबाद में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु, मासूम घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 7:38PM | Updated Date: Oct 16 2018 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र में दीवार गिरने उसके मलबे में दबकर  दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि कुंदरकी क्षेत्र के शेखपुरा खास गांव में रहने वाले सुनील और सुखबीर सगे भाई है। दोनों के मकान एक दूसरे के आमने सामने बने हुए है।  मकानों के बीच में एक गली है। सुबह दुर्गा मंदिर से आने के बाद सुनील की पत्नी राखी(28) अपनी बच्ची को लेकर गली में खड़ी थी।
 
उसकी देवरानी बबिता (26) भी घर से बाहर आ गयी और दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच सुनील के मकान की बाहर वाली दीवार दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गई। उन्होने बताया कि दीवार के मलबे में दोनों महिलाये दब गयी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में घायल नवजात बच्ची चांदनी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुच गए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »