20 Apr 2024, 12:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के ‘शत्रु’ ने किया अखिलेश का गुणगान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 10:35AM | Updated Date: Oct 12 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। प्रसिद्ध सिने कलाकार और पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू ने कहा कि वे जेपी से प्रभावित होकर राजनीति में आए थे। अटल जी के वक्त लोकशाही थी, आज तानाशाही चल रही है। खोखली जुमलेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश के ऊजार्वान और ओजस्वी नेतृत्व में उप्र जयप्रकाश जी के सपनों को पूरा करेगा और भाजपा का सफाया करने में सफल होगा।
 
शत्रुघ्न ने कहा, यहां अखिलेश तैयार है, बिहार में तेजस्वी तैयार हो चुका है। अब डरने को जरूरत नहीं है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा, ईवीएम पर भी निगाह और खयाल रखना। मैं मन की बात तो नहीं करता क्योंकि इस पर पेटेंट किसी और का है, मैं दिल की बात करता हूं। शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राफेल पर नहीं बच पाओगे दादा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »