25 Apr 2024, 18:17:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

वाराणसी में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:54PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रोहनियां क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बहोरनपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 12 साल की किशोरी अपने घर पर सो रही थी कि तभी दंिरदे मौका पाकर उसे उठा ले गए तथा हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है।

गुस्साये परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने मोहनसाराया-अदलपुर मार्ग पर यातायात जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से यातायात बहाल करने का अनुरोध किया हालांकि आक्रोशित भीड का गुस्सा फिलहान शांत होता नहीं दिख रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »