29 Mar 2024, 13:12:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 6:15PM | Updated Date: Sep 19 2018 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र में पति की हत्या होने के बाद तनाव में रह रही एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस के अनुसार पनबाड़ी गांव निवासी सरिता देवी (35) ने मंगलवार की रात फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

मृतका के ससुर रामगोपाल ने बताया कि उनके पुत्र सुखदेव की हत्या 25 अप्रैल, 18  को कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मामले में नामजद दो आरोपी अभी तक फरार हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तार न होने और पति की मौत से पुत्रवधु सरिता काफी परेशान रहती थी। जिस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »