29 Mar 2024, 00:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घुड़सवारी में मध्यप्रदेश ने जीते दो रजत और एक कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 6:38PM | Updated Date: Sep 18 2018 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मेरठ में खेली जा रही राष्ट्रीय सीनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने दो रजत और एक कांस्य पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता 20 सितंबर तक खेली जाएगी। राष्ट्रीय सीनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में आज खेले गए एलीमेन्ट्री डेसाज व्यक्तिगत मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी फराज खान ने एक कांस्य पदक जीता, जबकि प्रतियोगिता के अंतर्गत कल खेले गए प्रिलिम डेसाज टीम इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता।

वहीं इसी इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में फराज खान ने एक रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कल जूनियर नेशनल के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। कोलकाता में आगामी दिसम्बर महीने में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए पहला सिलेक्शन ट्रायल मेरठ में होगा, जबकि दूसरा ट्रायल जयपुर में होगा। मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 9 बालक एवं एक बालिका सहित कुल 10 खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन भागीरथ के नेतृत्व में भागीदारी कर पदक जीत रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »