24 Apr 2024, 15:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में मोटरसाइकिल की चपेट में आकर एक मरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 8:11PM | Updated Date: Sep 17 2018 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से साईकल सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम  गढ़िया सरेली निवासी सर्वेश कुमार (45) सुबह साईकल से गेहूं पीसने जा रहा था तो मैलानी रोड पर बुझिया तिकुनिया के पास मोटरसाइकिल ने उसके टक्कर मार दी। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बाइक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »