19 Apr 2024, 01:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

शरिया अदालत की तर्ज पर हिंदू अदालत का ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 10:55AM | Updated Date: Aug 18 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हिंदू धर्म को खतरे में बताते हुए भारत की पहली हिंदू अदालत स्थापित करते हुए इसकी पहली न्यायाधीश एक महिला को नामित करने का ऐलान किया है। महासभा का कहना है कि हिंदू अदालत का लाभ परेशान लोगों को मिलेगा। इसमें जमीन, मकान, दुकान, विवाह, पारिवारिक विवाद आदि मामले आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे।
 
महासभा का कहना है कि 15 नवंबर को नाथूराम गोडसे को फांसी दिए जाने के दिन अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में भी हिंदू अदालत की स्थापना कर दी जाएगी। जल्द 15 अदालतें स्थापित करने का लक्ष्य है। मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने देश की पहली हिंदू अदालत की स्थापना की जानकारी दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »