29 Mar 2024, 18:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी में ट्रक की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 1:50PM | Updated Date: Aug 17 2018 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी -कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
 
पुलिस ने बताया कि मोंठ क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बारे में राहगीरों ने सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
 
उन्होंने बताया कि सेमरी टोल प्लाजा के निकट हुई इस दुर्घटना में मारे गये मजदूर 30 से 35 वर्ष के थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। पुलिस के अनुसार दोनों मृतक बिहारी प्रतीत हो रहे हैं। उनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »