24 Apr 2024, 19:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 5:36PM | Updated Date: Aug 13 2018 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के नवाबाद क्षेत्र में सोमवार को बोंरिग किये जाने के दौरान हुई दुर्घटना में तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेंट जूड्स चर्च के निकट बोंरिग का काम चल रहा था और संतोष, राजेंद्र व कालू नाम के मजदूर इस काम में लगे थे। अचानक पानी का दबाव बढने से बोंरिग मशीन से बहुत तेजी से निकला पानी हाईटेंशन तारों से जा टकराया और तीनों मजदूर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। पानी की मोटी धार के हाईटेंशन लाइन से टकराने से जबरदस्त करंट दौड़ा और तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »