19 Apr 2024, 13:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 5:22PM | Updated Date: Aug 13 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की को गाना सुनाने के बहाने घर में बुलाकर पड़ोसी युवक ने बलात्कार किया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया की नाबालिग लड़की के पिता ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 11 वर्षीय लड़की घर के पास खेल रही थी कि तभी पड़ोसी युवक संतोष बैगा ने गाना सुनाने के बहाने उसे अपने घर में बुलाया और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इससे बाद वह लड़की के साथ दुष्कर्म करने लगा।

लड़की के चीखने चिल्लाने पर युवक ने उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। घर पहुंची लड़की ने मां से पूरी बात बताई। घटना की जानकारी होने पर लड़की के साथ पिता ने बीजपुर थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सोमवार तड़के पुलिस ने आरोपी युवक को नकट्टू पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »