29 Mar 2024, 05:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सड़क पर खड़े 10 लोगों को ट्रेलर ने कुचला, छह की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 11:57AM | Updated Date: Jul 22 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। जौनपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वाराणसी मार्ग पर जलालपुर चौराहे के पास रविवार को सुबह  9 बजे ट्रेलर ने 10 लोगों को कुचल दिया। पांच की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और चार लोग घायल हो गए। मरने वालों में पिता पुत्री समेत सभी स्थानीय थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रेलर को फूंक दिया। बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंच गयी। बल प्रयोग कर भीड़ को रफा दफा किया।
 
जानकारी के मुताबिक जलालपुर चौराहे पर वाहनों के जाम लगा था। वाराणासी को जाने वाले ट्रक के पीछे दो बाइक सवार पांच लोग और नियमित काम पर जाने वाले साइकिल सवार लोग खड़े थे। इसी बीच जौनपुर की ओर से लोडेड ट्रेलर वाराणसी की तरफ जा रहा था। ट्रेलर जलालपुर डिग्री के सामने मुख्य द्वार पर पंहुचा और  ट्रक के पीछे खड़े बाइक सवार और साइकिल सवार लोगों को कुचल दिया।
 
एक बाइक पर सवार अजय सिंह निवासी नेवादा जलालपुर और उनकी दो वर्ष की बेटी की मौत हो गयी। दूसरी बाइक पर विभनमऊ निवासी  बृजेश सरोज अध्यापक व मंगरु और अनवर सवार थे। अनवर की मौके पर मौत हो गयी। जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। इसके अलावा साइकिल सवार दो की मौत गयी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »